दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, पाक में ट्रेंनिग ले चुके 2 आतंकियों समेत छह गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 सितंबर: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से संगठित एक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पाक में ट्रेनिंग ले चुके दो संदिग्ध आतंकी भी हैं। डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने मंगलवार को बताया है हमारी टीम ने पाक के संगठित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इन लोगों को देश के अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार किया है।

े

Recommended Video

    Delhi Police को मिली बड़ी कामयाबी, 2 Pakistani समेत 6 Terrorist गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    प्रमोद कुशवाहा ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से काफी मात्रा में विस्फोटक और फायर आर्म्स मिले हैं। उन्होंने बताया कि ये टेरर मॉड्यूल एक मल्टी-स्टेट ऑपरेशन के तहत पकड़ा गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। इन लोगों में से एक समीर को कोटा से, दो लोगों को दिल्ली से और तीन लोगों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। 6 लोगों में से दो ऐसे भी हैं, जिनको मस्कट के रास्ते पाकिस्तान ले जाया गया, जहां उन्हें 15 दिनों के लिए एके-47 सहित विस्फोटक और दूसरे हथियार चलाने में प्रशिक्षित किया गया।

    दिल्ली पुलिस स्पेशल सीपी नीरज ठाकुर ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने कहा है कि उनके समूह में 14-15 बांग्ला भाषी व्यक्ति थे, जिन्हें शायद इसी तरह के प्रशिक्षण के लिए लिया गया था। ऐसा लगता है कि इस ऑपरेशन को सीमा पार से काफी करीब से कॉर्डिनेट किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+