गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए गूगल का इंजीनियर बना चोर, CCTV से पकड़ा गया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 24 साल के एक युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस युवक पर 10 हजार रुपये चुराने का आरोप है। गर्वित साहनी नाम का ये युवक गूगल के गुड़गांव ऑफिस में इंजीनियर है। दिल्ली पुलिस को पूछताछ के दौरान गर्वित ने बताया कि उसने ये पैसे अपनी गर्लफ्रैंड को गिफ्ट देने के लिए चोरी किए थे। गर्वित की गर्लफ्रेंड एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है।

Google engineer has been arrested for allegedly stealing money to meet his girlfriends expenses

ये घटना 11 सिंतंबर की है। चाणक्यपुरी के एक पांच सितारा होटल में किसी न्यूज ग्रुप का कॉन्क्लेव था जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। बताया जाता है कि इसी दौरान एक महिला के पर्स से 10 हजार रुपए चोरी हो गए। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उसने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे।

इस दौरान पुलिस को एक शख्स संदिग्ध हालात में उबर कैब से होटल में दाखिल होते दिखाई दिया। कैब के नंबर के जरिए पुलिस ने ये पता लगाया कि राइड किसने बुक की थी। पुलिस ने इसके बाद गर्वित को गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा के अम्बाला के रहने वाले गर्वित ने इलेक्ट्रॉनिक्स से बीटेक किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+