डीयू के पूर्व प्रोफेसर गिलानी भी देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। जवाहर लाल नेहरु जेएनयू स्‍टूडेंट यूनियन के लीडर कन्‍हैया कुमार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद अब दिल्‍ली पुलिस ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी, डीयू, के पूर्व प्रोफेसर एसआर गिलानी को भी देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

du-gilani-lecture-sedition

सोमवार देर रात उनकी गिरफ्तारी हुई है। मंगलवार को गिलानी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन पर प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने का मामला दर्ज किया गया है।

जानिए क्या है देशद्रोह की धारा 124ए और कितनों पर हुई है कार्रवाई

गिलानी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल ले गई, जहां उनका मेडिकल कराया गया।

गिलानी पर आरोप है कि उन्होंने 10 फरवरी को अफजल गुरु की बरसी के मौके पर प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम के दौरान देश-विरोधी नारे लगाए गए थे। कहा जा रहा है कि नारे लगाने वालों में गिलानी भी शामिल थे।

पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं 124A(राजद्रोह), 120B(आपराधिक साजिश), 149(गैर-कानूनी रूप से जमा होने) और 34 के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस का दावा है कि उसने मीडिया क्लिप के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस का दावा है कि गिलानी ही इस कार्यक्रम के आयोजक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+