दिल्ली में हुए एसिड अटैक में पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन में मंगलवार को एक डॉक्टर पर तेजाब फेंकने वाली जो घटना हुई थी, उसमें दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को वेस्टर्न दिल्ली के मादीपुर इलाके से गिरफ्तार किया है।

वहीं इस घटना में जो जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं वह काफी चौंकाने वाली हैं। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में जानकारी दी है कि घटना का मुख्य आरोपी डॉक्टर अशोक यादव और पीड़िता डॉक्टर अमृत कौर दोनों ने ही बेलारूस से डॉक्टरी की पढ़ाई की है।
आरोपियों की मानें तो डॉक्टर अमृत कौर ने जब डॉक्टर अशोक यादव का शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया तो उन्होंने यह कदम उठाया।
डॉक्टर अमृत कौर की उम्र 30 वर्ष है और जिस समय वह अपनी स्कूटी से अस्पताल जा रही थीं, उसी समय मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन पर तेजाब फेंक दिया था।
सिर्फ इतना ही नहीं इस घटना के बाद आरोपी उनका बैग भी ले गए जिसमें उनका मोबाइल फोन भी था। डॉक्टर अमृत का इलाज एम्स में चल रहा है और इस हमले में उनका चेहरा, गला और आंख बुरी तरह से झुलस गए हैं। डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है।
लेकिन अभी यह कह पाना कि हमले की वजह से उनकी आंखों पर जो नुकसान हुआ है, उसके बाद उनकी रोशनी वापस आ पाएगी या नहीं। एक-दो दिन में पता चल पाएगा कि आंखों की रोशनी ठीक हो पाएगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications