जहांगीरपुरी दंगा: दिल्ली पुलिस ने वांटेड क्रिमिनल को किया गिरफ्तार, कई महीनों से चल रहा था फरार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को बुधवार को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जहांगीरपुरी दंगा मामले के वांछित अपराधी (वांटेड क्रिमिनल) को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, 03 अगस्त : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को बुधवार को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जहांगीरपुरी दंगा मामले के वांछित अपराधी (वांटेड क्रिमिनल) को गिरफ्तार किया है। वांछित अपराधी कई दिनों से फरार चल रहा था। करीब चार महीने बाद आज दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

दिल्ली पुलिस ने वांटेड क्रिमिनल को किया गिरफ्तार
Photo Credit:

वह हनुमान जयंती पर अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ लोगों को दंगे के प्रति उकसाया था। दूसरे पक्ष पर पथराव, कांच की बोतलें फेंके थे। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस पर पथराव किया था। दंगों के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए महीनों से फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट

वहीं इससे पहले दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर करीब 2068 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें 37 आरोपियों के नाम शामिल हैं। चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज हत्या का प्रयास, दंगा, हमला, सार्वजनिक कर्तव्य में बाधा डालने के खिलाफ केस किया था। इसके साथ ही आईपीसी की धारा 186, 353, 332, 323, 436, 109, 147, 148, 149, 307, 427, 120 बी, 34 और आर्म्स एक्ट के तहत चार्जशीट दायर की गई थी।

हनुमान जयंती पर दंगा

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी की गई थी, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा में दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई थी। कई वाहनों को आग लगा दी गई थी। आरोपियों ने अवैध पिस्टल से भी फायरिंग की थी। इस हिंसा में 8 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- Monkeypox: दिल्ली के 3 अस्पतालों में 10 आइसोलेशन रूम बनाने का निर्देश, जानिए कौन से हैं ये अस्पताल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+