India-EU FTA: 'मदर ऑफ ऑल डील्स' को लेकर आ गई खुशखबरी, PM मोदी की मीटिंग के बाद फाइनल मुहर पर फैसला

India Europe Free Trade Agreement: फ्रांस के एवियन शहर में जी-7 समिट के दौरान भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के रिश्तों को नई रफ्तार मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष Antonio Costa और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष Ursula von der Leyen की बैठक में इस साल के अंत तक भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन करने का लक्ष्य तय किया गया।

इस डील को "मदर ऑफ ऑल डील्स" कहा जा रहा है। करीब 2 अरब लोगों और दुनिया की एक चौथाई अर्थव्यवस्था को जोड़ने वाली यह डील व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी के नए अवसर खोल सकती है।

India Europe Free Trade Agreement

साल के अंत तक साइन होगा भारत-EU FTA

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच लंबे समय से चल रही बातचीत अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। दोनों पक्षों ने इस साल के अंत तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह समझौता वस्तुओं, सेवाओं और डिजिटल ट्रेड को कवर करेगा। इससे दोनों क्षेत्रों के कारोबारियों को बड़े बाजार तक पहुंच मिलेगी। यूरोपीय नेताओं ने कहा कि डील फाइनल होने के बाद निवेश समझौते पर भी तेजी से काम होगा, जिससे दोनों पक्षों के आर्थिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें: PM Modi Sweden Visit: समुद्री सुरक्षा से लेकर AI तक! भारत-EU और स्वीडन के बीच ऐतिहासिक समझौता

मोदी-EU नेताओं की बैठक में दिखी मजबूत साझेदारी

जी-7 समिट के दौरान पीएम मोदी और EU नेतृत्व की बैठक में भविष्य की साझेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने इस साल भारत में हुए भारत-EU शिखर सम्मेलन को याद करते हुए रिश्तों में आई नई गति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक सहयोग बढ़ाने से शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। दोनों पक्षों ने बदलते वैश्विक माहौल में साथ मिलकर काम करने और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने की इच्छा जाहिर की।

IMEC कॉरिडोर और कनेक्टिविटी पर भी जोर

बैठक में भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी। इस प्रोजेक्ट का मकसद एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच व्यापार और ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। EU नेताओं ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से सप्लाई चेन मजबूत होगी और व्यापार लागत कम होगी। भारत के लिए भी यह प्रोजेक्ट रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे वैश्विक व्यापार नेटवर्क में उसकी भूमिका और बढ़ सकती है।

ये भी पढे़ं: India Bans Sugar Export 2026: भारत ने चीनी एक्सपोर्ट पर लगाया बैन! यूरोप को क्यों मिली छूट? रसोई पर क्या असर

जर्मनी के साथ भी बढ़ेगा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग

पीएम मोदी ने जी-7 समिट के दौरान जर्मनी के चांसलर Friedrich Merz से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, आईटी और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। भारत और जर्मनी इस समय अपने कूटनीतिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। दोनों देशों ने माना कि भारत-EU FTA का जल्द लागू होना भारत-जर्मनी आर्थिक संबंधों को और मजबूती देगा और नई कारोबारी संभावनाएं पैदा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+