Uttarakhand News: मेरठ-ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का रास्ता साफ, जल्द होगा सर्वे

नमो भारत हाई-स्पीड ट्रेन परियोजना आगे बढ़ रही है, जिसमें मेरठ से ऋषिकेश तक 150 किमी के प्रस्तावित मार्ग पर मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार से होकर गुजरेगी। राज्य-वार सहमति के बाद जल्द ही DPR सर्वेक्षण शुरू होंगे, जिससे रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी और दिल्ली से ऋषिकेश तक यात्रा का समय लगभग तीन घंटे तक कम हो जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर सहमति बन गई है। अब कुल 150 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित ट्रैक की डीपीआर तैयार करने के लिए जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा।

Namo Bharat train to Rishikesh

गौरतलब है कि फरवरी 2026 में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस सेवा को ऋषिकेश तक विस्तार देने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस संबंध में प्रस्ताव भी सौंपा था, जिसके बाद इस परियोजना को मंजूरी मिली।

परियोजना को गति देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अपर सचिव रीना जोशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि एनसीआरटीसी और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने-अपने स्तर पर आवश्यक नियुक्तियां और सहमति प्रदान कर दी है।

प्रस्तावित योजना के अनुसार, नया ट्रैक मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से शुरू होकर मुजफ्फरनगर के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह रुड़की और हरिद्वार में हर की पैड़ी होते हुए ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला तक पहुंचेगा। कुल 150 किलोमीटर ट्रैक में से 72 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश और 78 किलोमीटर उत्तराखंड में आएगा।

इस हाई स्पीड ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी तय करने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। वर्तमान में यह यात्रा सड़क मार्ग से लगभग 5 से 6 घंटे में पूरी होती है, जबकि नमो भारत ट्रेन के संचालन के बाद यह सफर महज ढाई से तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन सेवा का विस्तार राज्य की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और एनसीआरटीसी के साथ समन्वय कर रही है। बेहतर रेल और परिवहन अवसंरचना के माध्यम से राज्य में विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+