'दिल की पुलिस': दिल्ली पुलिस की तत्परता ने बचा ली 350 मरीजों की जान, वक्त रहते पहुंचाया ऑक्सीजन
नई दिल्ली। देश में कोरोना को लेकर हाहाकर मचा हुआ है। वहीं ऑक्सीजन की किल्लत ने कमर तोड़ दी है। मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली की हालत भी बेहद खराब है। ताजा मामला दिल्ली के बत्रा अस्पताल का है जहां पर कोरोना के 350 मरीजों का उपचार हो रहा था। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी लेकिन ऐन वक्त पर दिल्ली पुलिस की तत्परता ने 350 मरीजों की जान बचा ली। अब दिल्ली पुलिस को 'दिल की पुलिस' कहा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात 9 बजे तक अस्पताल के पास सिर्फ 2 घंटे की ऑक्सीजन बची थी। अस्पताल प्रशासन को जब कुछ नहीं सुझा तो अस्पताल चीफ इंजीनियर ने पुलिस को सूचित किया।

दिल्ली पुलिस ने जीत लिया दिल
पुलिस को जानकारी दी गई कि बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो रही है। अस्पताल अपने स्तर पर ऑक्सीजन मंगवा रही है लेकिन जब ऑक्सीजन भेजने वाली कंपनी से कंपनी के भेजे गए टैंकरों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। अस्पताल ने पुलिस को बताया कि 350 मरीजों की जान का सवाल है। पुलिस को बताया गया कि ऑक्सीजन का एक टैंकर पानीपत से आना है और दूसरा मोदीनगर से लेकिन उनके बारे में कोई अपडेट नहीं मिल रहा है। मामले की गंभीरता को समझते हुए डीसीपी साऊथ ने कमांड संभाला और तुरंत एक टीम बनाई। इस टीम को 60 खाली सिलेंडर दिए गए और कहा गया कि उसमें जितना जल्दी हो सके गैस भरवाकर अस्पताल पहुंचाया जाए। इतने में दूसरी टीम टैंकर का पता लगाने में लग गई। दो एसएचओ लेवल के अधिकारी को फौरन ऑक्सीजन टैंकर के बारे में पता लगाकर अस्पताल भेजवाने के लिए कहा गया।
Recommended Video

रात 12:30 पर पहुंच गया ऑक्सीजन
पुलिस की तत्परता काम आई और लगभग 3 घंटे की लंबी मशक्त के बाद रात 12.30 बजे बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई फिर से बहाल हो गई। अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बहाल होने पर अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं बुधवार की रात साकेत के मैक्स स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भी ऑक्सीजन की भारी कमी पड़ गई थी। उसके बाद पुलिस एक्शन बोर्ड ने यूपी के काशीपुर से ऑक्सीजन लेकर आ रहे कंटेनर्स की लोकेशन पता लगाई गई और फौरन अस्पताल को ऑक्सीजन के लिए भेज दिया।
दिल्ली के इन अस्पतालों में बची है इतने देर की ऑक्सीजन
बुराड़ी हॉस्पिटल- 8 घन्टे
DDU हॉस्पिटल- 12 घन्टे
आचार्य भिक्षु हॉस्पिटल- 10-12 घन्टे
अंबेडकर हॉस्पिटल- 24 घन्टे
दीप चंद बंधु हॉस्पिटल- 8 घन्टे
संजय गांधी हॉस्पिटल- 12 घन्टे
LNJP हॉस्पिटल- 12 घन्टे
बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल- 8-10 घन्टे
बी एल कपूर- 8-10 घन्टे
बत्रा हॉस्पिटल- 8-9 घन्टे
वेंकटेश्वर हॉस्पिटल- 4 घन्टे
स्टीफेंस- 12-15 घन्टे
गंगाराम हॉस्पिटल- 16-18 घन्टे
होली फैमिली- 24 घन्टे
मैक्स पटपड़गंज- 8-10 घन्टे
बालाजी- 48 घन्टे
श्री अग्रसेन- 48 घन्टे
महाराजा अग्रसेन- 5 घन्टे












Click it and Unblock the Notifications