Patparganj Election Result 2025 पिछली बार मनीष सिसोदिया से हारे रविंद्र नेगी इस बार क्या हाल,क्यों है चर्चा

Patparganj Assembly Election Result 2025 : दिल्ली की पटपड़गंज सीट पर दिल्ली ही नहीं उत्तराखंड की निगाहें भी टिेकी हुई हैं। इस सीट पर उत्तराखंड मूल के रविंद्र नेगी भाजपा के प्रत्याशी हैं। जो कि रूझानों में आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार अब तक 13 में से 3 राउंड हो चुके हैं। जिसमें से भाजपा के रविंद्र नेगी करीब 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि इस सीट पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ते आ रहे हैं। जिन्होंने पिछली बार रविंद्र नेगी को चुनाव हराया।

delhi Patparganj Election Result 2025 uttarakhand Ravindra Negi who lost last time Manish Sisodia

लेकिन इस बार आप ने यूपीएससी की कोचिंग कराने वाले अवध ओझा को मैदान में उतारा गया है। रविंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड के अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के रहने वाले हैं। लंबे समय से रविंद्र सिंह नेगी और उनका परिवार दिल्ली में ही रहता है। लेकिन उनका पुश्तैनी घर और परिवार के कुछ लोग आज भी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के नजदीक ही रहते हैं। दिल्ली में ही अपनी राजनीतिक पारी को शुरू करने वाले रविंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड बीजेपी में भी अपनी अच्छी खासी पहचान रखते हैं।

रविंद्र नेगी तब भी मी​डिया की सुर्खियों में आए जब पीएम मोदी ने नेगी के एक चुनावी मंच में पैर भी छुए। नेगी ने जैसे ही पीएम मोदी के पैर छुए मोदी ने हाथ पकड़ते हुए खुद ही सिर झुकाया। जिसको मोदी की शिवभक्ती से जोड़ा गया। नेगी उस भूमि से आते हैं जहां​ शिव धाम जागेश्वर है। रविंद्र नेगी के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और कई दिग्गजों ने प्रचार किया। यहां उत्तराखंड मूल के कई वोटर हैं। ऐसे में भाजपा इस बार रविंद्र नेगी के जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है।

पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) से अवध ओझा, भारतीय जनता पार्टी से रविंदर सिंह नेगी और इंडियन नेशनल कांग्रेस से अनिल कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा, दिल्ली जनता पार्टी से गोपाल प्रसाद, बीएसपी से ओम शंकर पांडे, ऐहरा नेशनल पार्टी से दीपा देवी, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता से प्रकाश चंद्र जोशी और दो निर्दलीय उम्मीदवार दिबलू सिंह और जगदीश ओझा भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पटपड़गंज में अलग-अलग समय पर अलग-अलग पार्टियों का राज रहा है। पिछले सात बड़े चुनावों में, तीन बार AAP, दो बार BJP और एक बार INC ने बाजी मारी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पटपड़गंज सीट से मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नहीं हैं। इस बार उन्होंने अपनी सीट बदल ली थी और जंगपुरा से चुनाव लड़ा था। उन्होंने 2013 में आम आदमी पार्टी के चुनावी डेब्यू के साथ ही पटपड़गंज सीट से लगातार 3 बार जीत दर्ज की थी। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+