दिल्ली की शुद्ध हवा के लिए फूल रही सांसें, 8 वर्षों में प्रदूषण रोक नहीं पाई AAP सरकार - मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि दिल्ली दुनिया का पहला शहर होगा जहां बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण स्कूल और कार्यालय तक बंद करने की नौबत आ गई।
Congress On Delhi AQI: दिल्ली में जहरीली हवा के बढ़ते स्तर (Delhi AQI Level) को लेकर कांगेस ने सीधे आम आदमी पार्टी और भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे(Mallikarjun Kharge) ने कहा है कि दिल्ली दुनिया का पहला शहर होगा जहां प्रदूषण के बढ़ स्तर के कारण हालात इतने खराब हो गए कि वहां स्कूल और कार्यालय तक बंद करने की नौबत आ गई।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषित हवा का स्तर तेजी से बढ़ा है। बृहस्पतिवार शाम दिल्ली का औसत AQI लेवल 450 के पार पहुंचने के बाद हालात खराब हो चुके हैं। लोगों को दिल्ली में बाहर सावधानी और बचाव के साथ रहने की सलाह दी जा रही है। दिल्ली में GRAP-4 लागू किया गया है। जिसको लेकर अब कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दोनों सरकारों दिल्ली की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, "दिल्ली के प्रदूषण स्तर की परवाह ना तो केंद्र को है और ना ही दिल्ली सरकार को। खड़गे ने कहा, " दिल्ली हवा के लिए हांफ रही है, सीएम और पीएम चुनाव की सांस ले रहे हैं"।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर होगा जहां प्रदूषण के कारण स्कूल और कार्यालय बंद हैं। पिछले 8 वर्षों में दिल्ली सरकार प्रदूषण का कारण निर्धारित नहीं कर सकी और न ही इसे रोकने के लिए कोई नीति बना सकी। जबकि दिल्ली हवा के लिए हांफ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री इस चुनाव की सांस ले रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का इशारा सीधे गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर है। जहां इस वक्त आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों ही पार्टियों के प्रमुख नेताओं के चुनावी दौरे लगातार हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications