दिल्ली की नई सीएम आतिशी का शपथ ग्रहण आज, राष्ट्रपति ने 5 मंत्रियों के नियुक्ति को दी मंजूरी
दिल्ली को आज नया सीएम मिलने जा रहा है। इस पद के लिए आतिशी मार्लेना आज पद की शपथ लेने जा रही हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना उन्हें शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का सीएम पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा शपथ लेने की तारीख से एनसीटी दिल्ली का सीएम नियुक्त किया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने 5 मंत्रियों के नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

दिल्ली को आज नया सीएम मिलने जा रहा है। इस पद के लिए आतिशी मार्लेना आज पद की शपथ लेने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने पुष्टि कर दी कि शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4:30 बजे होगा। एलजी ऑफिस के अधिकारियों ने भी बताया कि शपथ शनिवार को ही होगी। वहीं आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आतिशी राजभवन (उपराज्यपाल के निवास) में शनिवार, 21 सितंबर की शाम 4:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी। दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना उन्हें शपथ दिलाएंगे।
हालांकि शुक्रवार दिन भर संशय का माहौल रहा। दरअसल, शाम तक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शेड्यूल ही तय नहीं हो पाया था। कहा जा रहा था कि राष्ट्रपति भवन से सीएम के इस्तीफे की मंजूरी और आतिशी व मंत्रियों के शपथ ग्रहण के प्रस्ताव की फाइल एप्रूव होकर आने में समय लगने के कारण शेड्यूल फाइनल नहीं किया गया था। ऐसे में राष्ट्रपति की एप्रवल के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई।
आतिशी के साथ ये 5 मंत्री ग्रहण करेंगे शपथ
रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति ने जिन पांच मंत्रि पदों के शपथ ग्रहण को मंजूरी दी है, उनके लिए गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया भी शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications