Vaibhav Sooryavanshi Height: वैभव सूर्यवंशी की हाइट कितनी है? 15 साल की उम्र में हैरान करने वाली लंबाई

Vaibhav Sooryavanshi Height: भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ नाम वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार चर्चा में है। इंग्लैंड दौरे पर मौजूद इस युवा बल्लेबाज को पहले टी20 मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद फैंस की नजरें उन पर टिकी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक लोग उनके बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी जानना चाहते हैं।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट दिग्गज भी खुलकर अपनी राय रख चुके हैं। सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी को जल्द से जल्द भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना चाहिए। इसी बीच इंटरनेट पर एक सवाल सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है कि आखिर वैभव सूर्यवंशी की हाइट कितनी है।

vaibhav sooryavanshi height

वैभव सूर्यवंशी की हाइट कितनी है? (Vaibhav Sooryavanshi Height)

वैभव सूर्यवंशी की लंबाई 5 फीट 8 इंच है। सेंटीमीटर में देखें तो उनकी हाइट लगभग 177 सेंटीमीटर होती है। महज 15 साल की उम्र में यह कद एक क्रिकेटर के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे बल्लेबाजी के दौरान संतुलन और शॉट खेलने में मदद मिलती है। हालांकि 16 से 18 वर्ष तक कद बढ़ता है, ऐसे में सूर्यवंशी की हाइट और बढ़ सकती है।

फैंस क्यों कर रहे हैं वैभव की हाइट सर्च?

वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई है, उनके लंबे छक्के काफी मनोरंजक होते हैं। यही वजह है कि फैंस उनके क्रिकेट रिकॉर्ड के साथ-साथ उनकी उम्र, हाइट, वजन और निजी जीवन से जुड़ी जानकारी भी जानना चाहते हैं। गूगल पर उनकी हाइट से जुड़ी सर्च लगातार बढ़ रही है, जिससे साफ है कि क्रिकेट प्रेमियों की दिलचस्पी इस युवा खिलाड़ी में तेजी से बढ़ी है।

कौन है भारत का सबसे लंबा क्रिकेटर?

बात अगर भारत के सबसे लंबे क्रिकेटर की करते हैं, तो दो प्लेयर्स का नाम सामने आता है। अभय कुरुविल्ला और पंकज सिंह के बीच टाई है। दोनों की हाइट 6.5 फीट है, यानी दोनों 198 सेंटीमीटर लंबे हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की लंबाई भी 6 फ़ीट 4 इंच है। सबसे छोटे क्रिकेटरों में पृथ्वी शॉ का नाम लिया जा सकता है, वह 5 फीट 4 इंच के हैं, महान सचिन तेंदुलकर की लंबाई 5 फीट 5 इंच है।

वैभव सूर्यवंशी किसकी पैंट उतार देते? रवि शास्त्री के बयान ने मचाया जबरदस्त तहलका
वैभव सूर्यवंशी किसकी पैंट उतार देते? रवि शास्त्री के बयान ने मचाया जबरदस्त तहलका
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+