दिल्ली-एनसीआर के मंदिर कल बंद रहेंगे,चंद्रग्रहण का असर

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी और एनसीआर के सभी मंदिर कल शनिवार को चंद्र ग्रहण के कारण बंद रहेंगे। इनमें बिड़ला मंदिर भी शामिल है। कल ही हनुमान जयंती भी है। बिड़ला मंदिर की प्रवक्ता आशा ने कहा कि चंद्रग्रहण के मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे सुबह 9.40 बजे से शाम 7.15 बजे तक। इसके चलते सभी हनुमान मंदिरों में ग्रहणकाल और सूतक के चलते पट बंद रहेंगे।

पूजा-पाठ करना निषेध

उधर, दिल्ली से सटे गुडग़ांव के श्री शीतला माता मंदिर पूजा स्थल को कल चंद्र ग्रहण होने के कारण प्रात: 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक बंद रखा जाएगा। चंद्रग्रहण होने के कारण शास्त्रों की मान्यतानुसार सुतक होगा। सुतक के दौरान देवी-देवताओं पर प्रसाद चढ़ाना, पूजा-पाठ करना निषेध माना गया है।

4 अप्रैल 2015 को पूर्ण चंद्र ग्रहण का विवरण एवं राशियों पर प्रभाव

जानकारी के अनुसार, चंद्रग्रहण जहां पर भी देखा जाएगा, वहां के मंदिर बंद रहेंगे। हनुमान मंदिरों में सुबह 4 से 5 बजे तक श्री हनुमान जी का जलाभिषेक, चोला एवं विशेष शृंगार किया जाएगा। राजधानी के आईपी एक्सटेंशन में सुबह 5.30 बजे आरती के बाद प्रसाद का वितरण 6.20 बजे तक किया जाएगा। उसके बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+