दिल्ली-NCR पर प्रदूषण का तिहरा प्रहार, धूल-धुएं और कोहरे से परेशान निवासी, अगले दो दिन भी हैं भारी

नई दिल्ली। प्रदूषण की शिकार दिल्ली को मंगलवार को भी राहत नहीं मिली है, उल्टा आज यहां पर धूल, धुएं और कोहरे का तिहरा वार हुआ है, जिसने लोगों को और भी तंग कर दिया है और सबसे परेशानी की बात ये है कि दिल्ली-NCR के लोगों को आने वाले दो दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली है। मंगलवार सुबह दिल्ली के लोधी रोड इलाके में पीएम 2.5 का स्तर 456 तो पीएम 10 का स्तर 285 रहा, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद हानिकारक है।

धूल-धुएं और कोहरे से परेशान दिल्ली-NCR, प्रदूषण से राहत नहीं

वैसे आपको बता दें कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर दिल्ली सरकार ने आज ऑड-ईवन न‍ियमों में छूट देने की घोषणा की है। सफर के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में 10 नवंबर को 1846 जगहों पर पराली जलाई गई और इसके चलते ही अगले दो दिनों के बीच दिल्ली का एयर इंडेक्स 400 के पार पहुंच सकता है।

अपना ख्याल खुद रखें

  • घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें। हरियाली बढ़ाएं, इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं घर से आसपास कचरा न जलाएं।
  • छोटे बच्चों को ऐसे पार्क में खेलने न भेजें जिसके आसपास से बहुत ज्यादा ट्रैफिक गुजरता है। इसके बजाए इनडोर एक्टिविटीज पर ही जोर दें।
  • खानपान में ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन बढ़ाएं। जैसे - सोयाबीन, अखरोट, समुद्री मछली, काजू, अलसी का बीज।
  • विटामिन-सी युक्त चीजें खाएं। संतुलित भोजन करें और पर्याप्त नींद लें। नियमित एक्सरसाइज करें। खासतौर पर फेंफड़ों के लिए फायदेमंद प्राणायाम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+