दिल्ली-एनसीआर बनी देश की माल्स कैपिटल

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली-एनसीआऱ देश की माल्स कैपिटल भी बन गई है। इधर करीब 100 माल्स हैं। हालांकि इनमें से सिर्फ 12 ही कायदे से चल रहे हैं। यानी इनमें कस्टमर आ रहे है। वे यहां पर आकर खरीददारी कर रहे हैं। बाकी कोई बहुत बेहतर हालत में नहीं हैं।

Delhi-NCR become Malls capital of India

और खुलेंगे माल्स

रीयल एस्टेट सलाहकार एजेंसी जोंस लेंग लेसेले इंडिया की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दो-तीन सालों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुछ और भी माल्स खुल जाएंगे। कुछ माल्स गुड़गांव में भी खुल सकते हैं।

प्रोप इक्विटी के चीफ समीर जसूजा कहते हैं कि अभी इस समूचे क्षेत्र में एम्बिएंस माल सबसे उम्दा है इस लिहाज से कि इधर सर्वाधिक ब्रांड्स आ चुके हैं। इसमें सारी दिल्ली के अलावा नोएड़ा और गुड़गांव के पैसे वाले लोग भी खूब पहुचंते हैं।

विराट कोहली भी आते हैं

आपको यहां पर रोज कई बड़े सेलिब्रेटीज को खरीददारी करते हुए देख सकते हैं। इधर विराट कोहली से लेकर कपिल देव और तमाम फिल्मी सितारें भी घूमते हुए मिल जाते हैं।

जीआईपी के क्या कहने

हालांकि नोएडा का जीआईपी माल भी खूब पसंद किया जा रहा है। इधर भी रोज भारी भीड़ रहती है। यंग कपल भी इधर काफी खरीददारी हुए मिल जाते हैं। जानकारों का कहना है कि देश के बाकी मेट्रो शहर माल्स की संख्या के लिहाज से दिल्ली-एनसीआर के सामने कहीं नहीं टिकते।

साउथ दिल्ली आगे बाकी से

इसके साथ ये भी सच है कि दिल्ली-एनसीआर में साउथ दिल्ली या वेस्ट दिल्ली वाले माल्स तो तगड़ा कारोबार कर रहे हैं, पर बाकी जगहों पर स्थित माल्स में अब काफी तादाद में लोग नहीं पहुंच रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+