दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस हादसे का शिकार होते-होते बची, ड्राइवर ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक

दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार को हादसे का शिकार होते-होते बच गई। दरअसल, मजदूर रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे, ट्रेन को रफ्तार से आता देख मजदूर लोहे के पोल को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। ट्रैक पर पोल देखकर ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

delhi muzaffarpur sapt kranti express emergency brake

पटरियों के दोहरीकरण का चल रहा था कार्य

घटना कुंवरपुर चिंतामनपुर रेलवे हॉल्ट पर हुई है। शुक्रवार को डाउन सुपरफास्ट सप्तक्रांति एक्सप्रेस ड्राइवर की सूझबूझ से हादसे का शिकार होने से बच गई। बताया गया कि पीपरा स्टेशन के पास कुंवरपुर हॉल्ट के पास रेलवे पटरियों के दोहरीकरण का कार्य चल रहा था। मजदूरों के द्वारा बड़ा सा ट्रैक पार करवाया जा रहा था, तभी वहां सप्तक्रांति एक्स्प्रेस पहुंच गई। ट्रेन की रफ्तार देखकर मजदूर ट्रैक को रेलवे ट्रैक पर ही फेंक भाग खड़े हुए। ट्रेन के ड्राइवर ने पटरी पर पोल पड़ा देख तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाना शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद ड्राइवर ने ट्रेन को रोक लिया। हालांकि, इसके बाद भी ट्रेन पोल को करीब 200 मीटर तक घसीट कर ले गई।

यात्रियों में मचा हड़कंप, ट्रेन से कूद, कई यात्रियों को आई चोटें

इमरजेंसी ब्रेक लगते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों मे आग लगने की अफवाह फैलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री आनन फानन मे ट्रेन से कूदने लगे, जिससे कई यात्रियों को चोटें भी आ गईं। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। बताया गया कि करीब दो घंटे बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+