Delhi Murder Case : मुंबई के फ्लैट में पति-पत्नी बनकर रहते थे Aftab और Shraddha, रोज होते थे झगड़े
श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब खुलासा हुआ है कि आफताब और श्रद्धा मुंबई के जिस फ्लैट में रहते थे, वहां खुद को दोनों ने पति-पत्नी बताया था। दोनों एक साथ मुंबई के वसई के वाइट हिल्स सोसाइटी के फ्लैट 201 में करीब छह माह तक रहे थे। पुलिस वेरिफिकेशन में जमा किए कागजात में भी दोनों ने अपना रिश्ता पति-पत्नी का बताया था।

श्रद्धा के शव के टुकड़े करने का नहीं है पछतावा
आफताब अमीन पूनावाला को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या और शव के टुकड़े करने पर कोई पछतावा नहीं है। आफताब का कहना है कि उसने झगड़े के बाद हत्या की और खुद के बचाने के लिए शव के टुकड़े किए थे। उसने कहा कि उसके पास शव को ठिकाने लगाने का कोई और ऑप्शन नहीं था।

तीन दिन तक फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर
दिल्ली पुलिस के सामने आफताब ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा के कटे हुए सिर को तीन दिन तक फ्रिज में रखा था। रोज वह श्रद्धा के चेहरे को देखता था फिर उसे जलाने की कोशिश की। लेकिन फ्रिज में जमने की वजह से सिर सही से जल नहीं पाया। इसके बाद आफताब ने श्रद्धा के कटे सिर को मिट्टी में रगड़कर फेंक दिया, ताकि उसे जानवर खा जाएं।

श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश में जुटी है पुलिस
आफताब ने बताया कि उसने ये तरीके गूगल से सर्च किए। हत्या के बाद लाश को कैसे ठिकाने लगाना चाहिए, ये सब उसने इंटरनेट पर सर्च करके पता लगाया। बता दें, दिल्ली पुलिस मृतका के शव के टुकड़े बरामद करने में जुटी है। पुलिस श्रद्धा के अंगों की तलाश कर रही है। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि शव के टुकड़ों को जानवर खा गए होंगे।












Click it and Unblock the Notifications