दिल्ली के करावल नगर में सिलेंडर ब्लास्ट, मां-बेटी की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के भीडभाड़ वाले इलाके करावल नगर में सिलेंडर ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट में एक शख्स घायल भी हुआ है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मरने वालों में मां-बेटी शामिल हैं और जो घायल हुआ है वो सिलेंंडर लीक सही करने के लिए आया था। उसका नाम राजेश बताया जा रहा है जिसे नाजुक हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सिलेंडर फटने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पायी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इसके बाद मामले की जानकारी दमकल विभाग की दो गई। दलकल विभाग के अनुसार, आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी होगी।












Click it and Unblock the Notifications