"आप खुद इतना जहर फैलाते हैं...", RSS प्रमुख मोहन भागवत पर सौरभ भारद्वाज का हमला

Saurabh Bhardwaj On Mohan Bhagwat: दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर करारा पलटवार किया है। सौरभ ने कहा कि कि दूसरों को कुछ कहने से पहले हमें अपने अंदर झांककर देखना चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमारे देश में बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। दिल्ली में डॉक्टर के साथ हुई हैवानित की बात हो या महिला पहलवानों के साथ किए गए गलत हरकत हो या फिर मणिपुर की बात हो? आज मणिपुर में जो महिलाओं के साथ हो रहा है पूरा देश शर्मसार है। पूरे देश में भय और असुरक्षा का माहौल है। मुझे लगता है कि दूसरों पर ऊंगली उठाने से पहले हमें खुद पर काम करना चाहिए। आप और हम दूसरों को तब ही जोड़ पाएंगे जब आप देश को जोड़ने की बात करेंगे।

Saurabh Bharadwaj

उन्होंने बीजेपी पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। गुजराज और हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि आप हरियाणा में आप जाट बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। गुजरात में आप पटेल बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। महाराष्ट्र में मराठा बनाम अन्य का चुनाव लड़ते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में आप यादव बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। आप खुद देश में इतना जहर फैलाते हैं और चुनाव लड़ते हैं, वोटबैंक की राजनीति करते हैं। ये क्या है?

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने क्या कहा?

विजयादशमी के मौके पर शनिवार को संघ मुख्यालय नागपुर में शस्त्र पूजन के बाद अपने संबोधन में भारत सरकार से बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद करने को कहा है। उन्होंने देश के लोगों को सचेत करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ 'मंत्र विप्लव' हो रहा है। समाज में वैमनस्य पैदा करना, एक दूसरे के खिलाफ भड़काना शासन-प्रशासन, कानून, संस्था सबके प्रति सम्मान का भाव खोता जा रहा है और असम्मान करने का भाव सिखाया जा रहा है। संघ प्रमुख ने देशवासियों से बुराईयों से दूर रहने की अपील की है।

DDA Flat में घोटाले का आरोप लगाया

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इससे पहले दिल्ली के अंदर DDA Flats के आवंटन में घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एलजी के नाक के नीचे ये सब हो रहा है और उन्हें पता ना हो, ये संभव नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+