दिल्ली मेट्रो का दीवाली तोहफा, इन लोगों को मिल सकती है किराए में छूट, तैयारी में जुटी सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सिनियर सिटिजन और छात्रों के लिए सफर करना सस्ता हो सकता है। शहरी विकास मंत्रालय सीनियर सिटीजन और छात्रों को किराए में छूट देने को लेकर खाका तैयार कर रहा है। इसके लिए मंत्रालय को तकनीक आधारित सोल्युशन खोजने के लिए कहा गया है। जिसके बाद सरकार इसे किराया निर्धारित करने वाली समिति को भेजेगी। समिति की मंजूरी के बाद इसके बाद मेट्रो में बुजुर्गों और छात्रों को मेट्रो किराए में छूट मिल सकेगी।

छात्र लगातार कर रहे हैं किराए में छूट की मांग
मेट्रो किराए में छूट की मांग को लेकर कई छात्र संगठन लगातार सवाल उठा रहे हैं। वहीं हाउजिंग ऐंड अर्बन अफेयर्स मिनिस्टर हरदीप पुरी भी कह चुके हैं कि छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल किराये की सुविधा होनी चाहिए। उनका कहना है कि इसको लेकर वो दिल्ली मेट्रो के सामने प्रस्ताव भी रख चुके हैं। बता दें कि डीएमआरसी केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार का संयुक्त उपक्रम है। मेट्रो का किराया फेयर फिक्सेशन कमेटी तय करती है।

किराए में की गई है भारी बढ़ोतरी
पिछले साल सितंबर माह में मेट्रो का किराया बढ़ाया गया था। इसको लेकर सरकार को आलोचना का भी सामना करना पड़ा था और इसके बाद यात्रियों की संख्या में भी कमी आई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किराया बढ़ाने का विरोध किया था और इसको लेकर केंद्र की सरकार पर निशाना साधा था।

एक साल में दो बार बढ़ा किराया
दिल्ली मेट्रो में एक साल के भीतर दो बार किराया बढ़ाया गया। दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के मामले में दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।पहले मेट्रो का न्यूनतम किराया आठ रुपये था, जो बढ़ने के बाद 10 रुपए हो गया। वहीं अधिकतम किराया पहले 30 रुपए था, जो मई में 50 रुपए और अक्टूबर में 60 रुपए हो गया।












Click it and Unblock the Notifications