Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'योगी आदित्यनाथ ने नोएडा आकर जो अंधविश्वास तोड़ा है, उसके लिए बधाई '

Recommended Video

    PM Modi to inaugurate Magenta Line metro, Know benefits of this new metro line | वनइंडिया हिंदी

    नोएडा। दिल्ली मेट्रो के 15 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को मेट्रो की मजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी बॉटनिकल गार्डन स्टेशन पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इस लाइन का दोपहर एक बजे शुभारंभ किया। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने मेट्रो का सफर किया।

    modi

    पीएम मोदी ने कहीं ये खास बातें-

    • मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो मैंने भी वहां कई दफा अंधविश्वास को तोड़ा था, अब योगी जी ने नोएडा आकर यही काम किया।
    • मोदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने नोएडा आकर जो अंधविश्वास तोड़ा है, उसके लिए उन्हें बधाई देता हूं।
    • मोदी ने कहा कि ऐसा माना जाता था कि नोएडा में किसी मुख्यमंत्री का आना अशुभ होता है लेकिन योगी जी ने इस अंधविश्वास को तोड़ दिया।
    • पीएम मोदी ने कहा कि हमने करीब 12,00 बेकार कानूनों का हटाया, ये कानून गुड गवर्नेंस में बाधक थे।
    • पीएम मोदी ने कहा कि, गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने का सपना अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देखा था। हम 2019 तक हर गांव को पक्की सड़क जोड़कर वाजपेयी जी के सपने को पूरा करेंगे।
    • हमारे सारे निर्णय आम आदमी की जिंदगी में बदलाव वाले हैं।
    • पीएम मोदी ने दावा किया कि भारत जल्द ही दुनिया के 5 बड़े मेट्रो नेटवर्क्स में शामिल होगा। देश संपन्न है, समृद्ध है लेकिन लोगों को इससे दूर रखा गया है। देश के राजनीतिक दलों को मेरा क्या और मुझे क्या की मानिसकता से निकलना होगा।
    • इस मेट्रो लाइन पर सोलर एनर्जी का इस्तेमाल, इससे बिजली बचेगी और पर्यावरण को लाभ होगा।
    • पीएम मोदी ने कहा कि, पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स के इंपोर्ट में काफी खर्च होता है, इंपोर्ट में कमी करने के लिए उपाय ढूंढे जा रहे हैं। मेट्रो ट्रैवेलिंग हमारे देश में एक प्रतिष्ठा का विषय बनना चाहिए। तब जाकर के हम देश को कई समस्या से बचा सकते है।
    • पीएम मोदी ने कहा कि ,इस मेट्रो लाइन खुलने से आम लोगों को फायदा पहुंचेगा। मेट्रो शुरु करने में करोड़ो लगते हैं। कभी कभी विकास के उत्तम काम भी हमेशा जनहित के तराजू से तोलने की बजाये राजनीति के तराजू से तोले जाते है।
    • पीएम मोदी ने कहा कि आज में आपने राज्य में आया हूं। यूपी मेरा घर है, इसी ने मुझे पाला और शिक्षा दी। इस प्रदेश ने सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
    • पीएम मोदी ने देशवासियों की क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
    modi

    मजेंटा लाइन के उद्घाटन के बाद जन सभा में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पीएम मोदी का प्रदेश आगमन राज्य की राजनीति को नई दिशा देगा। सीएम योगी ने पीएम मोदी को हाल ही में विधानसभा चुनावों में मिली जीत की बधाई दी। नोएडा समेत पूरे देश में बिल्डरों की मनमानी से खरीदारों को बचाने के लिए रेरा कानून लेकर यूपी सरकार आ रही है।

    प्रधानमंत्री दोपहर 12:50 बजे बॉटेनिकल गार्डन पर बनाए गए हैलीपैड पर उतरे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह उनका स्वागत किया। डीएमआरसी के मुताबिक, उद्घाटन के बाद शाम 5 बजे से यह लाइन आम यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी।

    modi

    बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी खंड की लाइन पर नौ स्टेशन हैं। कालका मंदिर को छोड़ सभी स्टेशन एलीवेटेड हैं। कालकाजी से बोटेनिकल गार्डन आने वाले यात्री अपनी यात्रा के मौजूदा 52 मिनट के समय को अब मात्र 19 मिनट में पूरा कर सकेंगे। जून 2018 से 38 किलोमीटर लंबी मैजेंटा लाइन पूरी खुल जाएगी। इसके बाद जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन के बीच कुल 25 मेट्रो स्टेशन होंगे।

    मजेंटा मेट्रो पर बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर तक 9 स्टेशन हैं। करीब 13 किलोमीटर लंबे इस सफर को केवल 19 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। अभी ब्लू लाइन मेट्रो से मंडी हाउस और वहां से कालकाजी तक जाने में करीब 41 मिनट का समय लग जाता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+