दिल्ली के महरौली में सब्जी विक्रेता को हुआ कोरोना, इलाके में मचा हड़कंप
नई दिल्ली। देश में कोराना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1229 नए मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हो गई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,700 हो गई है, जिसमें 16,689 सक्रिय हैं, 4325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 686 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच दिल्ली से एक ऐसी खबर आई है जिससे हड़कंप मचा हुआ है। यहां के महरौली के वार्ड नंबर तीन में बृहस्पतिवार को एक सब्जी विक्रेता को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बाद में जांच में उसके परिवार के छह और सदस्यों में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। उन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

साउथ दिल्ली के जिलाधिकारी बीएम मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि कोरोना के लक्षण विकसित होने के बाद उसके अपनी दुकान में बैठना बंद कर दिया था। वह डीटीसी टर्मिलन में शिफ्ट किए गए मंडी में शामिल नहीं था। उन्होंने बताया कि सब्जी विक्रेता के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल्स को जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि उसके परिणाम की प्रतीक्षा है। जिलाधिकारी बीएम मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास के विक्रेताओं से सामान लेने से पहले यह भी जरूर देख लें कि उसमें कहीं ऐसे कोई लक्षण तो नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी अपील की है कि इस दौरान किसी भी वेंडर से बदसुलूकी न करें। यदि किसी वेंडर में ऐसे कोई लक्षण दिखे तो उसके बारे में जिले कि हेल्पलाइन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित करें ताकि उसकी सही समय पर जांच की जा सके।
Close contacts of the vegetable hawker have been checked and are presently at Terapanth Bhawan. Results are awaited: BM Mishra, South Delhi District Magistrate (DM) #COVID19 https://t.co/0254vf85JP
— ANI (@ANI) April 23, 2020
दिल्ली में 92 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित
कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली में 92 इलाकों को सील किया जा चुका है और हर रोज यह संख्या बढ़ रही है। ऐसे में टेस्टिंग के साथ कंटेनमेंट जोन में व्यवस्था बनाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। एरिया सील किए जाने के बाद किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं होती।
We are screening all vendors but vigil by everyone will deter someone who is sick and still running such shop or 'thela'. Kindly in this process do not abuse or misbehave with vendors: BM Mishra, South Delhi District Magistrate #COVID19 https://t.co/0254vf85JP
— ANI (@ANI) April 23, 2020
24 घंटे में दिल्ली में 128 नए मामले
गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 128 नए मामले सामने आए वहीं, दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2376 हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 84 मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना से अबतक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 808 हो गई है। वहीं 1518 केस अभी एक्टिव मोड में हैं।












Click it and Unblock the Notifications