दिल्ली: MCD अधिकारी ने व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजा अश्लील मैसेज, महिला पार्षद ने की शिकायत

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर पर पार्षदों के लिए बने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। वार्ड नंबर 18E से पार्षद गुंजन गुप्ता ने इस मामले में डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस वाकये के बाद एमसीडी में खलबली मच गई है।

दिल्ली: MCD अधिकारी ने व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजा अश्लील मैसेज, महिला पार्षद ने की शिकायत

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली एमसीडी के अधिकारियों और पार्षदों के बीच तालमेल के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप में कई महिला पार्षदों समेत कई महिला अधिकारी भी जुड़ी थीं। पार्षद गुंजन गुप्ता के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर, अतीक अहमद ने शनिवार की रात में इस ग्रुप में एक अश्लील मैसजे भेजा। इस मैसेज को लेकर महिला पार्षदों में काफी गुस्सा है।

रविवार को गुंजन गुप्ता ने इस मामले में आनंद विहार थाने में जाकर डिप्टी कमिश्नर, अतीक अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। गुजंन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस संबध में पूर्वी दिल्ली की मेयर नीमा भगत और कमिश्नर से भी बात कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। गुंजन गुप्ता की शिकायत के बाद एमसीडी में हड़कंप मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+