Delhi MCD election : आप ने लॉन्च किया कैंपेन, सिसोदिया बोले- BJP का पार्षद आया तो...

Delhi MCD election 2022 : दिल्ली में नगर निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने 'केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद' अभियान शुरू किया है। आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केवल आप के नेतृत्व वाली नगर निकाय ही राजधानी में विकास करेगी। केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम का चुनाव जीतने के लिए तैयार है।

Recommended Video

    Delhi MCD Election: Manish Sisodia का वार, BJP ने 15 सालों में कुछ नहीं किया | वनइंडिया हिंदी|*News
    delhi MCD election 2022 aap launched kejriwal sarkar kejriwal parshad campain

    मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "अगर कोई बीजेपी पार्षद किसी सीट के लिए चुना जाता है, तो वह केवल केजरीवाल को गाली देगा और क्षेत्र में काम बंद कर देगा। इसलिए, पूरी दिल्ली को 'केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद' की जरूरत है।" सिसोदिया ने कहा कि यह "अभियान स्पष्ट रूप से भाजपा के 'डबल-इंजन' सरकार के चुनावी नारे का जवाब है, जिसके माध्यम से पार्टी का दावा है कि केंद्र और राज्य में एक ही सरकार विकास को गति देगी। आप के नागरिक चुनाव अभियान की अगुवाई कर रहे हैं, क्योंकि केजरीवाल गुजरात में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।''

    सिसोदिया आगे कहा, "दिल्ली में दिल्ली सरकार की जो जिम्मेदारी थी, स्कूल, सड़क, अस्पताल वे केजरीवाल जी ने बहुत दिए, लेकिन बीजेपी को जब नगर निगम चलाने का मौका दिया तो उसकी मूल जिम्मेदारी पर बीजेपी ने कुछ नहीं किया। 15 साल में जनता बीजेपी का एक काम नहीं गिनवा पा रही, यही नहीं बीजेपी भी नहीं गिनवा पा रही। यह कोई अपने काम पर वोट नहीं मांग रहे केवल केजरीवाल जी को जानकारी गाली देकर वोट मांगते हैं। सुबह से शाम तक अरविंद केजरीवाल जी को गाली देते हैं।" सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में दिल्ली सरकार की जो जिम्मेदारी थी, स्कूल, सड़क, अस्पताल, केजरीवाल ने बहुत दिए, लेकिन बीजेपी को जब नगर निगम चलाने का मौका दिया तो उसकी मूल जिम्मेदारी पर बीजेपी ने कुछ नहीं किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+