दिल्‍ली का परेवज 18 वर्ष से कर रहा था देश के लिए जासूसी, 17बार गया पाकिस्‍तान

जयपुर। राजस्‍थान पुलिस ने 42 वर्ष के एक ऐसे शख्‍स को गिरफ्तार किया है जो पिछले डेढ़ दशक से ज्‍यादा समय से पाकिस्‍तान के लिए जासूसी का काम कर रहा था। यह व्‍यक्ति राजधानी दिल्‍ली का रहने वाला है और सोमवार को इसे राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है। यह व्‍यक्ति पाक की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के लिए देश के राज की जासूसी को अंजाम दे रहा था। इसके लिए इसने सेना में सेंध लगाई।

isi-pakistan

2017 से हिरासत में है परवेज

दिल्‍ली के 42 वर्ष के मोहम्‍मद परवेज को एनआईए ने देश विरोधी गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया। परवेज साल 2017 से हिरासत में है। सोमवार को उसे पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीजी (इंटेलीजेंस) उमेश मिश्रा की ओर से यह जानकारी दी गई है। परवेज ने इंडियन आर्मी के कई सैनिकों को हनी ट्रैप किया। वह फेक आईडी बनाकर सैनकिों से संपर्क करता था। इसके बाद वह उनसे गोपनीय और रणनीतिक तौर पर अहम सूचनाएं हासिल करता था। परवेज इन सूचनाओं को आईएसआई को भेजता था औा इसके बदले उसे आर्थिक मदद मिलती थी। पूछताछ के दौरान परवेज ने बताया कि वह आईएसआई में अपने हैंडलर्स के संपर्क में था।

आईएसआई करती थी आर्थिक मदद

एक ऑफिसर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक परवेज पिछले 18 वर्षों में 17 बार पाकिस्‍तान जा चुका था। आईएसआई परवेज को गोपनीय सूचनाएं देने पर सभी जरूरी मदद मुहैया करताी थी। परवेज को फोटो पर एक सिम कार्ड मिला था और आईडी की कॉपी मिली थी। यह कॉपी उसे इस भरोसे पर दी गई थी कि दिल्‍ली स्थित पाकिस्‍तान हाई कमीशन में वीजा औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। उसने अपने हैंडलर्स के साथ कॉन्‍टेक्‍ट में रहने के लिए नंबरों को एक्टिवेट कराया। परवेज को जयपुर कोर्ट में पेश किया गया और यहां से उसे चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें-शोपियां में बगीचे में रह रहे थे आतंकी, सेना ने नष्‍ट किया ठिकाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+