दिल्ली: मोमो-चिली पोटैटो लाने में हुई देरी तो बाइक सवारों ने वेटर को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली, 25 अगस्त। देश की राजधानी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात दिल्ली में दो अज्ञात लोगों ने 18 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि लड़का रेस्टोरेंट में काम करता था और उससे खाना लाने में देर हो गई, जिससे गुस्साए दो आरोपियों ने लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमन उर्फ गुलाम सबीर के तौर पर हुई है जोकि बवाना स्थित जेजे कॉलोनी का रहने वाला है।

shoot

पुलिस कर रही जांच
प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि अमन जोकि होटल में टेकअवे ऑर्डर देने का काम करता था, उससे आरोपियों को खाना देने में देर हुई, जिसकी वजह से उसे गोली मार दी गई। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है,साथ ही इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या दोनों के बीच किसी तरह की कोई दुश्मनी थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

हेवेन ऑन अर्थ रेस्टोरेंट का मामला
दरअसल पीसीआर को सोमवार की शाम 7.12 बजे एक फोन आया कि दो बाइक सवारों ने साउथवेस्ट दिल्ली के हेवेन ऑन अर्थ नाम के रेस्टोरेंट ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट के मालिक विकास यादव और स्टार के कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम को पता चला कि महेश जोकि रेस्टोरेंट में वेटर के तौर पर काम करता है वह अपने जन्मदिन की वजह से छुट्टी पर था। उसने अपनी जगह अमन को काम करने के लिए कहा था।

मोमो लाने में देरी से गुस्साए बाइक सवार
तकरीबन 7 बजे दो बाइक सवार रेस्टोरेंट पहुंचे और उन्होंने मोमो और चिली पोटैटो ऑर्डर किया। ऑर्डर तैयार होने में 10 मिनट का समय लग गया, जिसकी वजह से अमन और बाइक सवारों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद दो में एक बाइक सवार ने गोली निकाली और अमन को मार दी।

सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस
गोली की आवाज से रेस्टोरेंट में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। अमन को आनन-फानन में आरटीआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि इसे यहां मृत लाया गया है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की तलाश कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की बाइक की नंबर प्लेट एक कैमरे में कैद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+