दुकान से 30 लाख के जेवर लेकर भागे लुटेरे, रोकने की कोशिश की तो मारी गोली

नई दिल्ली। शुक्रवार को दिल्ली के तिलक नगर में एक शख्स को गोली मार दी गई। शख्स गहनों की दुकान में कुछ लुटेरों को लूट करने से रोकने की कोशिश कर रहा था। दरअसल कुछ लुटेरों ने गहनों के शोरूम के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर लेकर लगभग 30 लाख रुपयों की चोरी की। हालांकि बाद में दुकान के मालिक के बेटे ने उन्हें बाद में पकड़ लिया लेकिन उसके दोस्त को लुटेरों ने गोली मार दी। मामले की जानकारी दोपहर 3.15 पर सामने आई।

Delhi man shot at for trying to foil robbery bid

गणेश नगर में एक शख्स पहले सुशील कुमार की दुकान में घुसा और चांदी की चेन देखने को मांगी और अपने दोस्तों का इंतजार करने लगा। इसके बाद हेलमेट पहने दो लोग वहां पहुंचे। सुशील को उन्होंने बंदूक की नोक पर रखा और जेवर लेकर फरार हो गए।

डीसीपी पश्चिम मोनिका भारद्वाज ने कहा कि मामला लूट का है और शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही दुकान के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि बंदूक की नोक पर लूट की ये कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में गुजरात में राह चलते एक आंगडिया कर्मचारी से 25 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया गया। दो बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर इस वारदात को अंजाम दिया था, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही लुटेरों की तलाश कर रही है। लाखों रुपए की लूट होने से मांगरोल शहर में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें- पीछे से झपट्टा मार 25 लाख रुपयों से भरा बैग ले भागे 2 बाइक सवार, सामने आई CCTV फुटेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+