पीछे से झपट्टा मार 25 लाख रुपयों से भरा बैग ले भागे 2 बाइक सवार, सामने आई CCTV फुटेज

Gujarat News, मांगरोल। गुजरात में राह चलते एक आंगडिया कर्मचारी से 25 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया गया। दो बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर इस वारदात को अंजाम दिया था, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही लुटेरों की तलाश कर रही है। लाखों रुपए की लूट होने से मांगरोल शहर में सनसनी फैल गई है।

Rs 25 lakhs loot in gujarat, robbers caught in cctv footage

जानकारी के अनुसार, आंगडिया संस्था के 65 वर्षीय हरेशभाई नरेशभाई सोलर अपनी प्लेजर बाइक लेकर निकले थे। सुबह लगभग 10 बजे उना के कर्मचारियों के पास से मिले रुपये 25 लाख का बेग लेकर जा रहे थे। तभी मिल रोड क्षेत्र में पीछे से दो अनजान शख्स बाइक पर आए। हरेशभाई के कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वे दोनों बैग छीनकर फरार हो गए।

इतनी बड़ी लूट होते ही हरेशभाई कंपकंपा उठे। उन्होंने पुलिस को खबर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे।लेकिन जो फुटेज में दिखा, उसके आधार पर उन दोनों शख्स की पहचान नहीं हो सकी। उन दोनों ने नकाब पहन रखा था। फिर पुलिस ने हरेशभाई द्वारा बताई गई आपबीती सुनी और शिकायत दर्ज की। अब अन्य तरीकों से आरोपियों की पहचान जुटाई जा रही है। इलाके में गश्ती शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+