इंडिया गेट पर युवक ने खुद को आग के हवाले किया, 90 फीसदी जला
नई दिल्ली। देश की राजधानी में बड़ी घटना सामने आई है। यहां इंडिया गेट पर एक युवक ने खुद को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार युवक की उम्र 25 वर्ष है और वह 90 फीसदी जल गया है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत गंभीर है और वह 90 फीसदी जल गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस घटना का नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है। युवक मानसिक रुप से विक्षिप्त है।

जिस वक्त पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली की युवक ने खुद को इंडिया गेट पर आग के हवाल कर दिया है, मौके पर पुलिस की पीसीआर वैन पहुंची और घायल व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंची। जानकारी के अनुसार युवक ने इंडिया गेट के पास सराजपथ रोड पर खुद को आग लगाने की कोशिश की। जिस जगह पर युवक ने खुद को आग लगाई थी वहां पर कुछ ही देर पहले नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह ना फैले इस बाबत पुलिस की हवाले से कहा गया कि इस घटना का नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है और व्यक्ति ने इस कानून के विरोध में आग नहीं लगाई है।
जानकारी के अनुसार युवक का नाम कर्तिक महर है जोकि ओडिशा का रहने वाला है और उसकी उम्र तकरीबन 25 वर्ष है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि व्यक्ति कि मानसिक हालत खराब थी। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीटीआई के अनुसार युवक के भाई ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि युवक 90 फीसदी जल गया है और वह बेहोश है। उसे आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। युवक की हालत काफी गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications