मेरा बाप LOCKDOWN में बाहर जाता है, बेटे ने पुलिस को किया कॉल, FIR दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली में एक शख्स ने अपने पिता के खिलाफ ही थाने में लॉकडाउन तोड़ने को लेकर मामला दर्ज कराया है। उसने फोन पर पहले शिकायत की और फिर पुलिस के पहुंचने पर एफआईआर दर्ज करने को कहा। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंतकुंज साउथ थाना इलाके का है।

फोन पर की पुलिस से शिकायत

फोन पर की पुलिस से शिकायत

30 साल के अभिषेक ने पुलिस से फोन कर अपने 59 साल वर्षीय पिता बीरेंद्र सिंह खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि वो लॉकडाउन तोड़ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने एक अप्रैल की दोपहर को पीसीआर कॉल पर कहा कि उसके पिता लॉक डाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बार-बार बाहर सड़क पर निकल जाते हैं जबकि उन्हें लगातार समझाया जा रहा है। पुलिस ने पिता को समझाने की बात कही तो उसने जवाब दिया कि लगातार कहने पर भी पिताजी मानने को तैयार नहीं है और बाहर घूमते रहते हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस जब मामले की तहकीकात के लिए पहुंची तो शुरू में उन्हें लगा कि शख्स अपने पिता के खिलाफ शिकायत वापस ले लेगा लेकिन उसने साफ कह दिया कि मामला दर्ज किया जाए। शिकायत करने वाले अभिषेक ने पुलिस से कहा कि परेशान होकर फोन किया है। पुलिस ने बताया है कि वीरेंद्र खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल बुजुर्ग को नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

 देश में लगा है लॉकडाउन

देश में लगा है लॉकडाउन

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) की चपेट में है। दुनियाभर में वायरस के कारण 54 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या दस लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 2900 से उपर हो गई है। जबकि इस महामारी से 69 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन लगा हुआ है। ये लॉकडाउन 25 मार्च से लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+