दिल्ली की क्लस्टर बस में करने लगा हस्तमैथुन, महिला ने चप्पलों से की पिटाई
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक महिला जब ऑफिस से अपने घर लौट रही थी तो बस में सफर कर रहा एक अन्य शख्स महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा, वो महिला को घूरने लगा और अपने निजी अंगों को छूने लगा। कुछ देर तक वो ऐसे ही हरकतें करता रहा और उसने महिला के सामने ही कथित तौर पर हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। इसके बाद पेशे से पत्रकार उस महिला ने शख्स की चप्पलों से पिटाई कर दी।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश रंजन कुमार के रूप में की गई है। अश्लील हरकतें करने और महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के इरादे से आपराधिक ढंग से जबरदस्ती करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई।
महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि नशे में धुत शख्स ये सब करता रहा लेकिन किसी ने मदद नहीं की। जब शख्स ने वहां से भागने की कोशिश की तब महिला ने कॉलर पकड़कर सीट पर बैठा दिया और उसकी चप्पल से पिटाई की। महिला ने बताया कि इसके बाद 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को इसकी जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications