होम क्वारंटाइन को लेकर दूसरा आदेश जारी कर सकते हैं दिल्ली एलजी, जी किशन रेड्डी ने दिए संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अब केंद्र और केजरीवाल सरकार में तकरार शुरू हो गई है। उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली सरकार के फैसले पलटने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नाराज हैं। बता दें कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के उस फैसले को भी पलट दिया है जिसमें कहा गया था कि कम या मध्यम लक्षण वाले कोरोना के मरीजों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है, शनिवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने उपराज्यपाल के फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने यह आदेश, जिनके घर में जगह नहीं है उनको ध्यान में रखते हुए दिया होगा।

Recommended Video

    Delhi में Quarantine पर विवाद, CM Arvind kejriwal ने LG Anil Baijal से पूछा ये सवाल | वनइंडिया हिंदी
    Delhi LG may issue other orders regarding home quarantine said G Kishan Reddy

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन का फैसला जिनेक घर में जगह नहीं हैं, उनके हित में लिया होगा। मुझे लगता है कि शाम तक वो घर में एक अलग रूम में आइसोलेशन से संबंधित एक अन्य आदेश जारी करेंगे। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एसडीएमए की बैठक में एलजी अनिल बैजल द्वारा कोरोना रोगियों के लिए 5-दिवसीय अनिवार्य सरकारी क्वारंटीन के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे लोग टेस्ट से बचना चाहेंगे जो संक्रमण के प्रसार को और बढ़ावा देगा।

    गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरल मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को संक्रमण के 3137 नए केस सामने आए हैं और 66 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। वहीं, दिल्ली में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 49979 हो गई है और 1969 की मौत महामारी से हो चुकी है। राहत की बात यह है कि दिल्ली में कोरोना से कुल अब तक 21341 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी मेडिकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है।

    यह भी पढ़ें: भारत में अब तक ठीक हो चुके हैं 95,527 कोरोन मरीज, रिकवरी दर अब 48.07 फीसदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+