कानून मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी को कोरोना संक्रमण, शास्त्री भवन की चौथी मंजिल सील

नई दिल्ली। कानून मंत्रालय में कार्यरत एक अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद शास्त्री भवन के चौथे माले को सील कर दिया है और बिल्डिंग को सेनिटाइज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, संक्रमित अधिकारी कानून मंत्रालय में डिप्टी सेक्रटरी हैं। वह आखिरी बार 23 अप्रैल को दफ्तर आए थे, उनका कोरोना टेस्ट एक मई को पॉजिटिव आया है। उनके पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus : Law Ministry के कर्मचारी को Corona, Shastri Bhawan सील | वनइंडिया हिंदी
    मदीद

    कानून मंत्रालय का दफ्तर शास्त्री भवन के चौथे माले पर है। इसलिए इस माले को फिलहाल बंद कर दिया गया है। साथ ही अधिकारी के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। शास्त्री भवन में कई मंत्रालयों के दफ्तर हैं। यह लुटियन जोन में स्थित दूसरी सरकारी इमारत है जिसके एक हिस्से को कोरोन संक्रमण की वजह से सील करना पड़ा है। पिछले महीने नीति आयोग की इमारत को भी सील किया गया था।

    दिल्ली में इससे पहले राजीव गांधी भवन में स्थित नागरिक उड्डयन मंत्रालय का भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके अलावा लोकसभा सचिवालय और राष्ट्रपति भवन में कार्यरत कर्मचारियों में भी संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। सीआरपीएफ और बीएसएफ मुख्यालयों में कोरोना के केस आए हैं। दिल्ली पुलिस के कई जवान भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

    दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमण के 4898 केस आए हैं और 64 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 46 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 46,433 हो गई है और 1568 मौतें हुई हैं। देश में इस समय 32138 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 12727 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं और ठीक होकर घर जा चुके हैं।

    लॉकडाउन के बीच दिल्लीवालों को डबल झटका, शराब के बाद केजरीवाल सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+