लॉकडाउन के बीच दिल्लीवालों को डबल झटका, शराब के बाद केजरीवाल सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। लॉकडाउन में दिल्ली वालों को डबल झटका लगा है। दिल्ली सरकार ने पहले शराब की कीमत पर 70 प्रतिशत कोरोना सेस लगाने के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। दिल्ली में पेट्रोल पर 1.67 रुपए प्रति VAT बढ़ा दिया गया है। वहीं डीजल पर 30% वैट बढ़ा दिया गया है।

Recommended Video

    Petrol Price Hike: दिल्ली में शराब के बाद अब तेल भी महंगा, पेट्रोल,डीजल पर बढ़ा वैट | वनइंडिया हिंदी

     लॉकडाउन में दिल्लीवालों को डबल झटका

    लॉकडाउन में दिल्लीवालों को डबल झटका

    लॉकडाउन के बीच दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। पेट्रोल औए डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट को 27% से बढ़ाकर 30% कर दिया है तो वहीं डीजल पर वैट को 16.75 % से बढ़ाकर 30% कर दिया है। सरकार के फैसले के बाद दिल्ली में आज से पेट्रोल और डीजल दोनों मंहगे हो गए हैं।

     इतना मंहगा हुआ तेल

    इतना मंहगा हुआ तेल

    वैट बढ़ने के बाद दिल्ली में आज से पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में आज से पेट्रोल 1.67 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 7.10 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में मंगलवार से अब पेट्रोल की कीमत बढ़कर 71.26 रुपए/लीटर और डीज़ल 69.39 रुएए/लीटर पर बिकेंगी। आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियों के थमने और आवागमन बंद रहने से ईंधन मांग में 70 प्रतिशत की गिरावट आई है। दिल्ली सरकार ने इसके बाद तेल पर वैट बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले नगालैंड सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर कोविड-19 सेस लगाया।

     शराब पर लगाया कोरोना सेस

    शराब पर लगाया कोरोना सेस

    आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में सरकार ने शराब पर 70 फीसद कोरोना सेस लगा दिया। दिल्ली सरकार के मुताबकि अब दिल्ली में एमआरपी पर 70% टैक्स लगेगा। सरकार का ये निर्णय कल से लागू हो जाएगा।दिल्ली सरकार ने सोमवार को शराब पर 'स्पेशल कोरोना फीस' नाम से नया टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। दिल्ली में अब मंगलवार से शराब महंगी हो जाएगी। दिल्ली सरकार के मुताबकि अब दिल्ली में एमआरपी पर 70% टैक्स लगेगा।

    मनीष सिसोदिया बोले-कठिन समय, कठिन फैसला

    मनीष सिसोदिया बोले-कठिन समय, कठिन फैसला

    दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत को लेकर दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि मुश्किल वक्त में कड़े फैसले लेने पड़ते हैं, वित्त मंत्री रहते हुए मैंने यही सीखा है। उन्होंने लिखा कि जिंदगी हमेशा ही शानदार नहीं होती। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सरकार का अप्रैल का रेवेन्यू 3500 करोड़ रुपये से घटकर 300 करोड़ रुपए रह गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कमाई पर पड़े असर का दंड अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+