दिल्ली: तंजानिया की युवती को केन्या की दोस्त ने बीयर पिलाने से किया मना, ले ली जान
नई दिल्ली। क्या सिर्फ बीयर पिलाने से मना कर देना किसी के जान लेने की वजह बन सकती है? सोच कर भी दिल और दिमाग सन्न हो जाएगा लेकिन ऐसा हुआ है। दिल्ली में एक युवती ने अपनी दोस्त की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने उसे बियर पिलाने से मना कर दिया था। करीब 4 दिन पहले हुए इस हत्याकांड को पुलिस ने अब सुलझा लिया है और जैसमिन नामक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 17 जून को केन्या की रहने वाली 25 वर्षीय युवती अन्नासम की दिल्ली के महरौली में हत्या कर दी गई थी।

उस पर बेरहमी से चाकू से कई वार किए गए थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने जब मृतक युवती की कॉल डिटेल खंगाली तो हत्या वाले दिन अन्नासम की कई लोगों से बाचतीच होने की जानकारी मिली। इसी क्रम में पुलिस को पड़ोस में रहने वाली तंजानिया की जैसमिन के बारे में पता चला। पुलिस को पड़ोसियों से यह भी पता चला कि कुछ दिनों पहले ही दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। बाद में दोनों दोस्त बन गए थे। जब पुलिस ने जैसमिन से सख्ती के साथ पूछताछ की, तो वो टूट गई और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
पुलिस के मुताबिक जैसमिन ने वारदात वाले दिन अन्नासम को बीयर पिलाने के लिए कहा था लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से अन्नासम पर हमला कर दिया। इस हमले में अन्नासम की मौक पर ही मौत हो गई।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications