आखिर कौन है वो जिसने इवनिंग वॉक पर गई महिला पत्रकार पर किया हमला
अपर्णा के रिश्तेदार एचसी भाटिया ने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए बताया कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए बोला है क्योंकि उसके खोपड़ी के कई हिस्से टूट चुके हैं।
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में टहलने निकली 45 साल की महिला पत्रकार पर एक पब्लिक पार्क में एक अज्ञात हमलावर ने हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से जख्मी है और मौत से जूझ रही है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला पत्रकार का नाम अपर्णा कालरा है और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अपर्णा के ब्रेन पर गंभीर चोटें आई हैं जिसके चलते वो कोमा में हैं। अपर्णा के रिश्तेदार एचसी भाटिया ने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए बताया कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए बोला है क्योंकि उसके खोपड़ी के कई हिस्से टूट चुके हैं। PICS: कैसे तैयार होता है योगी का कुर्ता, बड़े नाखूनों से क्या है कनेक्शन
वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई भी सुराग नहीं मिली है जिससे जांच को दिशा मिले। पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि पार्क में एक महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications