जामिया की छात्रा ने पति के साथ अपनी शादी में दिखाए CAA के खिलाफ पोस्टर

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया की छात्रा अमीना जकिया ने अपनी शादी के दौरान नागरिकता कानून के विरोध में पोस्टर दिखाए। अमीना शादी के दौरान स्टेज पर पोस्टर लेकर आईं, जिस पर नागरिकता कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर नारे लिखे थे। अमीना के पति ने भी 'नो एनआरसी' का बोर्ड पकड़ा तो परिवार के लोगों ने भी अलग अलग तरह के प्लेकार्ड दिखाकर इस कानून का विरोध किया। (फोटो- हिन्दुस्तान टाइम्स)

 विरोध के लिए चुना तरीका

विरोध के लिए चुना तरीका

अमीना जामिया मिलिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की छात्रा हैं और दिल्ली के अबुल फजल एनक्लेव में रहती हैं। उनका कहना है कि वो नागरिकता कानून के खिलाफ हैं। साथ ही वो इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया के छात्रों के साथ भी एकजुटता दिखाना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी शादी के दौरान विरोध का ये तरीका चुना।

शादी की तैयारियों में आई प्रदर्शनों से मुश्किल

शादी की तैयारियों में आई प्रदर्शनों से मुश्किल

अमीना के परिवार ने ये भी बताया कि एक तरफ उसकी शादी की तैयारियां करनी थीं तो तभी इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए। अपनी शादी से पहले उसने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। इसके बाद जामिया छात्रों पर पुलिस कार्रवाई हुई तो उसने कहा कि वो शादी में इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ये तरीका अपनाएगी।

जामिया में हो रहा है नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन

जामिया में हो रहा है नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन

हाल ही में संसद से पास हुए विवादित नागरिकता कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली के जामियानगर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने जामिया कैंपस में घुस गई थी। जामिया की ओर से कहा गया है कि पुलिस ने लाइब्रेरी और मस्जिद में घुसकर छात्रों को पीटा और छात्राओं से बदसलूकी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+