दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन राघव चड्ढा के ऑफिस में तोड़फोड़, AAP ने BJP पर लगाया आरोप

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में पानी को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी की लड़ाई गुरुवार को जल बोर्ड के ऑफिस तक पहुंच गई। जल बोर्ड के चेयरमैन और राजिंदर नगर विधायक राघव चड्ढा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जल बोर्ड में उनके कार्यालय पर हमला किया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है और पार्टी का कहना है कि यह वीडियो इसी हमले का है।

Recommended Video

    Delhi: Jal Board के चेयरमैन Raghav Chadha के ऑफिस में तोड़फोड़, AAP का BJP पर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन राघव चड्ढा के ऑफिस में तोड़फोड़, AAP ने BJP पर लगाया आरोप

    जो वीडियो पार्टी की तरफ से जारी किया गया है उसमें नजर आ रहा है कि एक कार्यालय में कुछ लोग जमा हैं औऱ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। नारे लगा रहे लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित बातें भी कह रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि इस कार्यालय में रखे कुछ गमले टूटे हुए हैं। राघव चड्ढा के केबिन के बाहर रखीं कुछ कुर्सियां टूटी हुई हैं और दीवार पर टंगी एक फ्रेम भी जमीन पर गिरी हुई है।

    हमले को लेकर दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- 'BJP वाले अब खुलेआम गुंडागर्दी करते घरों और दफ़्तरों में घुस रहे हैं और पुलिस बाक़ायदा संरक्षण में लाकर उनसे हमला करवाती है। गुंडागर्दी का दूसरा नाम बीजेपी है।' वहीं आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने अमित शाह को टैग करते हुए ट्वीट किया। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी खून-खराबे पर उतर आई है। उन्‍होंने आगे कहा 'देश की राजधानी में ये कैसी गुंडागर्दी है। पहले अरविंद केजरीवाल के घर तोड़-फोड़ फिर मनीष सिसोदिया के परिवार पर अटैक और अब राघव चड्ढा के ऑफिस पर जानलेवा हमला। अमित शाह जी चुनाव की हार अभी तक भुला नहीं पा रहे, आप लोग खून-खराबे पर उतर आए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+