Spicejet की फ्लाइट में केबिन क्रू से बदसलूकी, एयरलाइंस ने विमान से नीचे उतारा
स्पाइसजेट की फ्लाइट में यात्रियों से बदसलूकी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक यात्री केबिन क्रू पर चिल्ला रहा है।

फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी और यात्रियों की आपस में लड़ाई व दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिसे देखते हुए एयरलाइंस कंपनियां भी सख्त हो गईं हैं और ऐसा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। ऐसा ही मामला सोमवार को स्पाइसजेट की फ्लाइट में आया, जिसके बाद विमान कंपनी ने दोनों ही यात्रियों को विमान से उतार दिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया।
घटना के संबंध में जानकारी स्पाइटजेट की तरफ से खुद दी गई है। वहीं, इस पूरे वाकये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को समाचार एजेंसी की तरफ से शेयर किया गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए स्पाइसजेट ने बताया कि वेट-लीज्ड कोरेंडन विमान को एसजी-8133 (दिल्ली-हैदराबाद) के लिए निर्धारित किया गया था। दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान एक यात्री ने अनियंत्रित और अनुचित तरीके से व्यवहार किया।
Recommended Video

यात्री ने केबिन क्रू को परेशान किया। जिसके बाद केबिन क्रू ने पीआईसी और सुरक्षा कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। उक्त यात्री और उसके यात्रा कर रहे एक सहयात्री को उतारकर सुरक्षा दल को सौंप दिया गया। आपको बता दें कि केबिन क्रू या फिर सहयात्रियों से बदसलूकी का ये कोई पहला मामला नहीं है।
इससे पहले शंकर मिश्रा ने एक 34 वर्षीय युवक ने एक महिला सहयात्री से बदसलूकी की थी। जिसके बाद महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, युवक को वेल्स फार्गो नामक कंपनी ने नौकरी से भी निकाल दिया था। कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि इस तरह के व्यवहार की उम्मीद वह अपने कर्मचारी से नहीं कर सकती है। क्योंकि कंपनी की तरफ से कई प्रोसेस के बाद कर्मचारियों की हायरिंग की जाती है।
ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या KL राहुल और आथिया शेट्टी की हो गई हल्दी सेरेमनी, वायरल हुई तस्वीर, जानें क्या है सच












Click it and Unblock the Notifications