Fact Check: क्या KL राहुल और आथिया शेट्टी की हो गई हल्दी सेरेमनी, वायरल हुई तस्वीर, जानें क्या है सच
KL Rahul-Athiya Shetty marriage: केएल राहुल और अथिया शेट्टी आज सोमवार को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में एक प्राइवेट समारोह में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

KL Rahul and Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार 23 जनवरी को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की खबरों के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल की हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये आथिया शेट्टी की हल्दी सेरेमनी की तस्वीर है, तस्वीर में हल्दी सेरेमनी ममें शादी में शामिल लोगों को एक्ट्रेस को हल्दी लगाते हुए देखा जा रहा है। इस फोटोज को बहुत सारे फैन पेजों द्वारा शेयर किया गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
क्या है आथिया को हल्दी लगाने वाली तस्वीर का सच?
बता दें कि सोशल मीडिया पर आथिया शेट्टी को हल्दी लगाने वीली तस्वीर फर्जी है। यह अथिया की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' की एक शॉट की फोटो है। आथिया शेट्टी की 2019 में रिलीज हुई 'मोतीचूर चकनाचूर' में उनके साथ लीड रोल में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी थे। इस फिल्म में आथिया एक एनआरआई व्यवसायी से शादी करना चाहती थी लेकिन वह अपने पड़ोसी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से शादी करती हैं। फिल्म एक लव स्टोरी है।
बता दें कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत के मेहमान आने वाले हैं। शादी में जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अक्षय कुमार, एम.एस. धोनी और विराट कोहली समेत कई दिग्गज स्टार शामिल हो सकते हैं।
कैटरीना और विक्की कौशल की शादी के जैसे ही अथिया और केएल राहुल की शादी में भी फोन ले जाना मना है। इनकी शादी में भी नो-फोन पॉलिसी भी लागू है। बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों साउथ इंडियन परिवार से संबंध रखते हैं। केएल राहुल का जन्म बेंगलुरु में हुआ था। हालांकि अथिया मुंबई में पैदा हुई हैं।

Fact Check
दावा
क्या सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर केएल राहुल और आथिया शेट्टी की हल्दी सेरेमनी की है।
नतीजा
नहीं, वायरल फोटोज आथिया शेट्टी की फिल्म की है।












Click it and Unblock the Notifications