अपनी गर्लफ्रेंड से दोस्ती के शक में HR मैनेजर ने कर दी भतीजे की हत्या, बालकनी में दफनाकर लगाए पौधे
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें एक शख्स ने करीब 3 साल पहले अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी शख्स ने मामले को छिपाने के लिए अपने घर की बालकनी में ही भतीजे का शव दफना दिया और वहां पौधे लगा दिए। आरोपी शख्स हैदराबाद की एक इंजीनियरिंग फर्म में एचआर मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा कि अपनी गर्लफ्रेंड से भतीजे की दोस्ती के शक में एचआर मैनेजर ने ये कदम उठाया। इतना ही नहीं घटना के बाद आरोपी शख्स नौकरी के लिए हैदराबा चला गया। फिलहाल मामले के खुलासे के बाद आरोपी बिजय कुमार महाराणा को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हत्या के आरोपी बिजय कुमार महाराणा ने अपने भतीजे जय प्रकाश महाराणा के साथ तीन साल पहले दक्षिण-पश्चिम दिल्ली द्वारका में एक फ्लैट किराए पर लिया था। इसके बाद फरवरी 2016 में आरोपी बिजय कुमार महाराणा ने अपनी गर्लफ्रेंड से फ्रेंडशिप के शक में भतीजे की हत्या कर दी, इसके बाद उसके शव को फ्लैट की बालकनी में ही दफना दिया और फिर वहां पौधे लगा दिए।

दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा
इसके बाद आरोपी बिजय कुमार दिल्ली छोड़कर हैदराबाद में नौकरी के लिए चला गया। इस बीच दिल्ली में जिस फ्लैट में वो रह रहा था वहां रेनोवेशन के दौरान अक्टूबर 2018 में मृतक जय का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने नए सिरे से मामले की जांच शुरू की, जिसमें आरोपी बिजय कुमार पर शक बढ़ गया और आखिरकार पुलिस ने हैदराबाद पहुंचकर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

हैदराबाद से हुआ आरोपी शख्स की गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि बिजय कुमार महाराणा ओडिशा का रहने वाला था, जहां कॉलेज के दौरान उसकी एक लड़की से दोस्ती हुआ। इस बीच लड़की दिल्ली शिफ्ट हो गई तो बिजय भी दिल्ली आ गया। 2015 में बिजय का भतीजा जय भी दिल्ली आ गया। दोनों ने ही दिल्ली में एक फ्लैट में रहना शुरू किया। बिजय की महिला दोस्त भी इस दौरान फ्लैट आया करती थी। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि बिपिन की दोस्त से जय की भी दोस्ती हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ा और बिजय ने भतीजे जय की हत्या कर दी।

बालकनी की छत से नरकंकाल मिलने से खुला मामला
पुलिस ने बताया कि बिजय महाराणा ने 12 फरवरी, 2016 में जय प्रकाश के लापता होने की शिकायत डाबरी पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि 8 अक्टूबर, 2018 को महाराणा के जुर्म का खुलासा तब हुआ जब फ्लैट की बालकनी से नरकंकाल मिला। फिलहाल आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications