कोरोना के बढ़ते केस के चलते दिल्ली HC का फैसला, बेहद अर्जेंट मामलों की ही होगी सुनवाई
नई दिल्ली, अप्रैल 18। देश की राजधानी में बढ़ते कोरोना केस का असर पर अब कोर्ट के कामकाज पर असर पड़ने लगा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली हाई कोर्ट ने केवल महत्वपूर्ण मामलों की ही सुनवाई करने का फैसला किया है। 19 अप्रैल से हाईकोर्ट से सिर्फ वही अति महत्वपूर्ण मामले सुने जाएंगे जो 2021 में फाइल किए गए हैं।

कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि जो भी अन्य पेंडिंग या गैर जरूरी मामले 22 मार्च 2020 से 31 दिसम्बर 2020 के बीच फाइल किए गए हैं उन्हें कोर्ट में सुनवाई के लिए नहीं जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications