निर्भया केसः दिल्ली HC ने दोषियों-जेल प्रशासन दोनों को भेजा नोटिस, कल फिर होगी सुनवाई

नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों को फांसी देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल अधिकारियों और दोषियों को नोटिस जारी किया है। वहीं कल 2 फरवरी को इस मामले की फिर से सुनवाई होगी। आज सुनवाई के दौरान सरकार का पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, दोषी लंबी न्यायिक प्रक्रिया का लुत्फ ले रहे हैं। दोषी जघन्य अपराध करके न्याय प्रक्रिया का मजाक उड़ा रहे हैं।

Delhi High Court issues notice to Tihar jail authorities and convicts in nirbhaya case

मामला शनिवार को सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस डीएन पटेल के समक्ष पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि दोषी वक्त बर्बाद करने के लिए कानून का फायदा उठा रहे हैं। कल इन लोगों ने फांसी की सजा रुकवाने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी लगाई जिसमें कोई भी ठोस कारण नहीं दिया गया था। इस केस को याद किया जाएगा कि किस तरह से दोषियों ने कानून का गलत इस्तेमाल किया था।

सुनवााई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, अगर इसी तरह से प्रक्रिया चलती रही तो यह केस कभी खत्म ही नहीं होगा। मेहता ने दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की भी मांग की है। अब इस मामले की 2 फरवरी रविवार शाम 3 बजे फिर से सुनवाई होगी।

बता दें कि, दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा शुक्रवार (31 जनवरी) को निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड के चार दोषियों की मृत्यु के वारंट की तामील अगले आदेश तक स्थगित किए जाने के बाद उन्हें शनिवार सुबह दी जाने वाली फांसी एक बार फिर टाल दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+