Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली से राहत की खबर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- नियंत्रण में आया कोरोना, आज 5 हजार से कम आ सकते हैं केस

दिल्ली से राहत की खबर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- नियंत्रण में आया कोरोना, आज 5 हजार से कम आ सकते हैं केस

नई दिल्‍ली, 27 जनवरी। देश भर में कोरोना ने एक बार फिर कोहराम मचा रखा है। वहीं गुरुवार को दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने राहत भरी जानकारी दी है। दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने बताया कोविड की स्थिति नियंत्रण में है।

jain

उन्‍होंने जानकारी दी आज दिल्ली में 5,000 से कम मामले सामने आएंगे और कोरोना की पॉजिटिविटी दर भी मौजूदा 10 प्रतिशत से कम होगी।

वहीं देश भर की बात करें तोकोरोना के नए पॉजिटिव केस में कमी नहीं आ रही है। हर दिन लगभग तीन लाख कोरोना के नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार देश में पिछले 24 घटों में कोरोना के 286384 नए मामले सामने आए हैं जबकि 573 लोगों की मौत हो गई।

पिछले 24 घंटों में 306357 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। फिलहाल देश में अभी भी कोरोना के 2202472 सक्रिय केस हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 19.59 फीसदी है।अच्छी बात यह है कि देश में कोरोना वैक्सीन की 1638439207 डोज लोगों को दी जा चुकी है

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+