दिल्ली: हेड कॉस्टेबल राम अवतार की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। हेड कॉस्टेबल राम अवतार को अज्ञात हमलावर ने बीती रात गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई है। यह घटना नई दिल्ली के जैतपुर इलाके की है, जहां हमलावर ने राम अवतार को गोली मार दी। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर किस वजह से राम अवतार को गोली मारी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हमलावर की पहचान करने में जुटी हुई है।

murder

जानकारी के अनुसार रात 11 बजे अज्ञात लोगों ने कॉस्टेबल को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में पुलिस को इस बात का शक है कि यह आपसी रंजिश का मामला है। यह घटना जैतपुर थाने के शक्ति विहार इलाके की है। जहां राम अवतार शाम के वक्त आटा लेने निकलने थे, इसी वक्त उन्हें गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद राम अवतार को अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

मौजूदा समय में राम अवतार दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने पर तैनात थे और वह शक्ति विहार इलाके में रहते थे। ड्यूटी के बाद वह मंगलवार को घर लौटे थे, जहां उन्होंने अपनी वर्दी , सर्विस रिवाल्वर रखकर बाहर गए थे। जहां राम अवतार को गोली मारी गई है वह जगह उनके घर से महज 50 मीटर दूर थी। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है ,लेकिन अभी तक हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़ें- दलित नेता के पगड़ी पहनने से नाराज उच्च जाति के लोगों ने सिर की खाल को चाकू से काटा, हालत गंभीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+