कोरोना से लड़ाई में दिल्ली सरकार लेगी NGO और वालंटियर्स की मदद, जल्द लॉन्च किया जाएगा पोर्टल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। जिसके लिए रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की थी। इस बैठक में कोरोना को रोकने के उपायों पर चर्चा हुई थी। साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में NGO, स्काउट्स, एनसीसी कैडेट्स और अन्य वालंटियर्स की मदद लेने का प्रस्ताव रखा गया था। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

corona

आदेश के मुताबिक कोरोना महामारी से लड़ाई में सरकार का साथ एनजीओ, सीएसओ और अन्य वालंटियर्स दे सकेंगे। इसके लिए जल्द एक वेब पोर्टल बनाया जाएगा। जिसमें इच्छुक लोग अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके साथ ही सरकार ने वालंटियर्स के लिए कुछ शर्त भी रखी हैं। जिसमें उनकी उम्र 18-55 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही वे शारीरिक रूप से पूरी तरह से फिट होने चाहिए। रजिस्ट्रेशन के बाद दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग उन्हें काम सौंपेगा।

आदेश के मुताबिक वालंटियर्स को संदिग्धों की निगरानी, सर्विलांस, आइसोलेशन केस के मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा जाएगा। इसके अलावा उन्हें हेल्पलाइन नंबर, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, सरकारी अस्पतालों में सर्वेक्षण का भी काम दिया जा सकता है। वहीं जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, वो भी इस काम में सरकार की मदद कर सकते हैं। काम खत्म होने के बाद सरकार सभी वालंटियर्स को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+