दिल्ली: 10वीं-12वीं के बाद अब 9वीं और 11वीं के छात्र भी कर लें स्कूल जाने की तैयारी, कॉलेज भी खुलेंगे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट के चलते महीनों से बंद पडे़ स्कूलों को खोलने का कवायद तेज हो गई है। राजधानी दिल्ली में फिलहाल 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोले गए हैं लेकिन अगले महीने यानी फरवरी से 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को भी स्कूल (School) जाने की तैयारी करनी पड़ेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली सरकार (Delhi Govt) 5 फरवरी, 2021 से 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए भी स्कूल खोलने जा रही है। इसके अलावा दिल्ली के कॉलेज भी खुलने जा रहे हैं।

Recommended Video

    Delhi School Reopen: Manish Sisodia ने की घोषणा Delhi में 5 फरवरी से खुलेंगे स्कूल | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Government will also open colleges and school for students of 9th and 11th

    बता दें कि आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के चलते दिल्ली सरकार ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को 18 जनवरी, 2021 से स्कूल जाने की अनुमति दे दी थी। केंद्र सरकार ने मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद पहली बार 21 सितंबर, 2020 से स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी। केंद्र सरकार ने अपनी गाइडलाइन में राज्यों से कहा था कि वह अपनी कोविड-19 स्थिति के अनुसार स्कूलों को फिर से खोलें।

    यह भी पढ़ें: कानपुर: सर्दी में हाफ पैंट-शर्ट पहनाकर बच्चों से स्कूल में कराया शीर्षासन, खबर दिखाने वाले पत्रकारों पर केस

    इसी क्रम में देश के लगभग सभी राज्यों में 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की क्लास फिर से स्कूलों में शुरू कर दी है। हालांकि दिल्ली सरकार ने एहतियात और बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू में सिर्फ 10वीं और 12वीं की क्लासें स्कूल में फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। इस बीच दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 9वीं और 11वीं के छात्रों के भी पांच फरवरी से स्कूल जाने की अनुमति दे दी है। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में डिग्री कॉलेज, डिप्लोमा व पॉलीटेक्निक संस्थानों को भी खुलने की अनुमति दिल्ली सरकार ने दे दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+