दिल्ली सरकार ने आज से लॉकडाउन में दी ढील, इन सेवाओं पर मिलेगी छूट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संकट के बीच आज से दिल्ली में लॉकडाउन में राहत दी जा रही है। दिल्ली सरकार ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद कुछ सेवाओं में छूट दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने अपने आदेश में स्वास्थ्यकर्मी, लैब टेक्नीशियन और वैज्ञानिकों की अंतर-राज्य यात्रा की भी अनुमति दी है। इसके अलावा पशु चिकित्सकों, प्लंबर और बिजली कर्मियों पर रोक भी हटा दी गई है।
Recommended Video

यहां देखें किन गतिविधियों में छूट दी गई है-
- दिल्ली में आज से सभी वेटनरी हॉस्पिटल, डिस्पेनसरी, क्लिनिक, पैथॉलोजी, लैब और वैक्सीन-मेडिसिन की बिक्री और सप्लाई की इजाजत दी गई है।
- सभी मेडिकल स्टाफ, वैज्ञानिक, नर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन के अलावा हॉस्पिटल स्टाफ को अंतरराज्यीय परिवहन (हवाई यात्रा भी) यात्रा की अनुमति दी गई है।
- इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और वॉटर प्यूरिफायर के मैकेनिक को भी छूट दी गई है।
- छात्रों के लिए एजुकेशनल बुक स्टोर और इलेक्ट्रिक फैन की दुकान को भी खोलने की इजाजत दी गई है।
गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में इन सभी को छूट के दायरे में रखा था। अब इसे दिल्ली सरकार ने लागू कर दिया है। कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 293 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 3108 पर पहुंच गई है। अच्छी बात ये है कि पिछले चौबीस घंटों में 8 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना को लेकर दिल्ली का रिकवरी रिकॉर्ड भी बेहतर है। दिल्ली का रिकवरी रेट 30 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये 22 फीसदी है।
वहीं पूरे देश की बात करें तो कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29435 हो गई है, इसमें 21632 सक्रिय मामले हैं। जबकि 6869 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट हैं। इसके अलावा अब तक 934 लोगों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications