केजरीवाल लेंगे अपने मंत्री तोमर से इस्तीफा

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) दिल्ली सरकार के मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर का अब लंबे समय तक अपने पद पर रहना मुश्किल लगता है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनका इस्तीफा ले सकते हैं। दरअसल बार काउंसिल ने भी उनकी डिग्री की जांच की मांग की है।

Delhi government minister Tomar likely to quit soon

दावा कितना पुख्ता

दरअसल तोमर कह रहे हैं कि उनकी डिग्री सही है। पर वे जिस यूनिवर्सिटी से जुड़ा होने का दावा कर रहे हैं, उसका कहना है कि वे उस यूनिवर्सिटी में कभी पढ़े ही नहीं।

बार काउंसिल ने दिया वक्त

बार काउंसिल ने तोमर को 27 मई तक का वक्त दिया था ताकि वे साबित कर सके कि उनकी डिग्री फर्जी नहीं है। वे तब तक अपने को पाक साफ नहीं साबित कर सके। उधर, माझी भागलपुर य़ूनिवर्सिटी ने दिल्ली हाई कोर्ट को सूचित किया है कि तोमर की डिग्री फर्जी है।

बात सिसोदिया से

जानकारों का कहना है कि केजरीवाल अपने सबसे करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर तोमर के भविषय पर बात कर रहे हैं। हो सकता है कि तोमर का इस्तीफा आने वाले दिनों में लिया जाए। बता दें कि तोमर के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस और भाजपा लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+