कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया 'जीवन सेवा ऐप', मरीजों के लिए ऐसे होगा मददगार
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिल्ली में कोरोना ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले 24 घंटे में 8 हजार से अधिक नए केस सामने आने के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है। इसी कड़ी में अब दिल्ली सरकार ने कोरोना को काबू करने के लिए शुक्रवार को एक मोबाइल ऐप शुरू किया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 'जीवन सेवा ऐप' लॉन्च किया।

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने ऐप की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा, 'जीवन सेवा ऐप का उपयोग होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के मरीज़ अस्पताल जाने के लिए कर सकते हैं। उन्हें बस इस ऐप से बुक करना होगा और फिर उनके पास एक ई वाहन आएगी (जो मुफ्त में होगा) जो उन्हें अस्पताल पहुंचा देगी।' इस ऐप को आइसोलेशन में रहने वाले हर मरीज को अपने फोन में डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि ऐसे मरीजों की आपातकाल में मदद की जा सके इसलिए यह ऐप तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें: वित्तमंत्री सीतारमण ने लॉन्च की आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना, कोरोना काल में नौकरी गंवाने वालों को भी मिलेगा लाभ
उन्होंने बताया कि इस ऐप को मरीजों के अलावा उनकी देखभाल में लगे उनके अटेंडेट भी कर सकते हैं। वह चिकित्सा केंद्रों से आने-जाने के लिए इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार की यह पहल अपने आप में एक अनोखा प्रयोग है। दिलचस्प बात यह है कि कोरोना मरीजों को इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से अस्पतालों तक पहुंचाया जायेगा। इससे दिल्ली में प्रदूषण पर भी रोक लगेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप को प्रकृति ई-मोबिलिटी प्रा. लिमिटेड (ईवीईआरए) नाम की संस्था के सहयोग से तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications